यूपी-एमपी और उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। फरवरी आते-आते कई जगह मार्च जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी के बीच मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 17 से 19 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ओडिशा में 18 फरवरी तक सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
राज्यवार मौसम की स्थिति
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद और नोएडा में छिटपुट बारिश के आसार हैं।
उत्तराखंड: चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर: 17 फरवरी को तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। दोपहर में गर्मी महसूस होगी, लेकिन अगले 24 घंटे में हल्की बारिश और 40 किमी/घंटा की हवाओं की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश: शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में 17 और 18 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। उच्च इलाकों में बर्फबारी भी संभव है।
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और अनंतनाग जिलों में 17 फरवरी को बारिश की संभावना है।
राजस्थान: दोपहर तक मौसम सामान्य रहेगा। बाद में बादल छाएंगे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में 17-18 फरवरी को हल्की बारिश के आसार हैं।
मध्य प्रदेश: 18-19 फरवरी को सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और होशंगाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
बिहार: अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। मिथिलांचल और सीमांचल में मध्यम कोहरा और ठंड का असर रहेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.