ईरान के नेता खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, होली पर सुरक्षा बढ़ाई

लखनऊ। ईरान के सुप्रीम नेता अली खामेनेई की मृत्यु के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा उपायों को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी करते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इस समय को ध्यान में रखते हुए होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की भी हिदायत दी गई है।
संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी
पुलिस मुख्यालय की एडवाइजरी में कहा गया है कि धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही संवेदनशील जिलों में विशेष फ्लैग मार्च और पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
इंटरनेट पर नजर और अफवाहों पर कार्रवाई
इंटरनेट और सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सामग्री का समय रहते संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा सके। पुलिस मुख्यालय ने साफ किया है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस बल तैनाती और हाई अलर्ट
प्रदेश के सभी जोनल एडीजी, रेंज आईजी और जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया गया है कि होली के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। पीआरवी और डायल 112 को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया तंत्र भी पूरी तरह सक्रिय है।
स्थिति नियंत्रण में
वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में स्थिति सामान्य है, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कदम उठाए गए हैं ताकि होली का पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.