आज का राशिफल: 1 दिसंबर, 2025

दिसंबर के पहले दिन चंद्रमा रेवती नक्षत्र और मीन राशि में गोचर कर रहा है, जिसके बाद वह मेष में प्रवेश करेगा। ग्रह स्थिति के आधार पर आज गुरु के साथ नवम–पंचम योग बन रहा है, जो कई जातकों के लिए शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। करियर, व्यापार और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े मामलों में सकारात्मकता बढ़ने के संकेत हैं।
दैनिक राशिफल ग्रहों की चाल, नक्षत्रों और पंचांग के विश्लेषण पर आधारित होता है, जो नौकरी, व्यापार, परिवार, स्वास्थ्य और दिनभर संभावित घटनाओं का पूर्वानुमान देता है। आज का राशिफल पढ़कर आप अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित कर सकते हैं और आने वाले अवसरों व चुनौतियों के लिए तैयार रह सकते हैं।
मेष (Aries)
आज धन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। नए काम की शुरुआत के संकेत हैं। परिवार में मेहमानों की आवाजाही से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोग सतर्क रहें।
वृषभ (Taurus)
सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। सम्मान मिलने के योग हैं। अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। छोटी यात्रा संभव है। दूसरों की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। कला और कौशल में वृद्धि होगी, भाग्य साथ देगा।
मिथुन (Gemini)
आय-व्यय में संतुलन बनाए रखना होगा। कुछ कठिनाइयाँ सामने आ सकती हैं। यात्रा के दौरान उपयोगी सूचना मिल सकती है। सेहत की अनदेखी न करें। काम में असमंजस की स्थिति हो तो जल्दबाज़ी न करें। पुरानी गलती से सीख लेने का समय है।
कर्क (Cancer)
दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। काम में बड़ी उपलब्धि संभव है। मौसम के असर से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। गलत उपाय से धन कमाने से बचें। विद्यार्थियों को विदेश शिक्षा में सफलता मिल सकती है। पुराना लेनदेन पूरा हो सकता है।
सिंह (Leo)
परिवार में हल्का तनाव रह सकता है। धैर्यपूर्वक कार्य करें। किसी से वादा सोच-समझकर करें। पैसे से जुड़े मामलों में सावधानी आवश्यक है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कन्या (Virgo)
जोखिम से दूर रहें। सरकारी अटका कार्य पूरा हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान बढ़ने का अवसर मिलेगा।
तुला (Libra)
योजना बनाकर आगे बढ़ें। रियल एस्टेट कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। साहस बढ़ेगा। सरकारी योजनाओं में निवेश लाभ देगा। वाहन ख़राब होने से खर्च बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें। किसी काम से जुड़ा तनाव दूर होगा। संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। आंखों की समस्या बढ़ सकती है। लेन-देन में सावधानी जरूरी है।
धनु (Sagittarius)
वाणी की मधुरता आपको सम्मान दिलाएगी। नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। अनावश्यक खर्च न बढ़ाएँ। किसी के मामलों में दखल देने से बचें। परिवार में एकता रहेगी। संपत्ति खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं।
मकर (Capricorn)
व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी डील के टलने से चिंता हो सकती है। धन और समय का संतुलन बनाए रखें। आसपास के लोगों पर नज़र रखें, कोई मित्र के रूप में छल कर सकता है। परिवार से कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है।
कुंभ (Aquarius)
कामकाज में कुशलता बढ़ेगी। वाहन सावधानी से चलाएँ। संतान के साथ outing की योजना बन सकती है। ऑनलाइन कार्य में सफलता मिलेगी। रुकी हुई बिजनेस डील पूरी हो सकती है, आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
मीन (Pisces)
दिन खुशनुमा बीतेगा। कई शुभ समाचार मिल सकते हैं। पिताजी से किसी बात पर मतभेद संभव है। विवाहिक जीवन में धैर्य रखें। कोई गलती परिवार के सामने आ सकती है—संबंधों को सुधारने का अवसर मिलेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.