आज का राशिफल: 18 दिसंबर, 2025

राशिफल निकालते समय पंचांग और ग्रह-नक्षत्र की चाल का विशेष विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के संबंध, सेहत और दिनभर की शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। इसे पढ़कर आप अपने दिन की योजनाओं को बेहतर तरीके से सफल बना सकते हैं।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: नीला
आज का दिन करियर के लिए अच्छा रहेगा। नए अवसर खुलेंगे और विदेश पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए लाभकारी अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखें। व्यापार में लाभ के योग हैं।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: हरा
विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में सफलता के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन या कामयाबी मिल सकती है। परिवार का सहयोग रहेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: सफेद
नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। नए व्यापार की योजना बन सकती है। संतान या लोन संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। योग और व्यायाम से स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक | राशि स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: पीला
आज खर्चे बढ़ सकते हैं। नौकरी में बदलाव फिलहाल स्थगित करना बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। संतान के करियर से संबंधित निर्णय जीवनसाथी के साथ मिलकर लें।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी | राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: आसमानी
नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। रिश्तों में नयापन आएगा। सामाजिक और पारिवारिक कार्यों में सक्रिय रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में व्यस्त रहने की सलाह है।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: ग्रे
आज आपके काम में उन्नति के अवसर हैं। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं, लेकिन किसी की कही बात पर पूरा भरोसा न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: लाल
आज दिन चुनौतिपूर्ण रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार के साथ खुलकर बातचीत करें। व्यापार में नए साझेदार बनाने से बचें। यात्रा संभव है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: आसमानी
धैर्य और संयम से काम लेने का दिन है। जीवनसाथी से अनबन दूर करने का प्रयास करें। परिवार में विवाह या खुशखबरी का माहौल बन सकता है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु | राशि स्वामी: गुरु | शुभ रंग: नीला
व्यस्तता का दिन रहेगा। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी नोंक-झोंक हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं को हल करने के लिए अपने माता-पिता से सलाह लें।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: सफेद
मिश्रित रूप से फलदायक दिन है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। छुपे हुए शत्रु परेशान कर सकते हैं। शेयर मार्केट के लिए दिन अनुकूल है।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: ग्रे
व्यापार में अड़चनें आ सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंध में स्नेह बना रहेगा। निर्णय सोच-समझकर लें।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील | राशि स्वामी: बृहस्पति | शुभ रंग: नीला
परिवार में सुख-शांति बनाए रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान के व्यवहार से थोड़ी परेशानी हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि जागृत होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.