आज का राशिफल: 20 दिसंबर, 2025

दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, पंचांग और गोचर के आधार पर किया जाता है। इसमें सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, धन, परिवार, स्वास्थ्य और दिनभर की संभावनाओं का संकेत मिलता है। आज का राशिफल आपको यह समझने में मदद करेगा कि दिन आपके पक्ष में है या किन बातों में सतर्कता जरूरी है। सही योजना और समझदारी से आप अवसरों का लाभ उठा सकते हैं और चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपट सकते हैं।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही | स्वामी: मंगल | शुभ रंग: पीला
आज संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। घर, दुकान या जमीन से संबंधित निर्णय लेते समय पिता की सलाह उपयोगी रहेगी। बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। हालांकि पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। पारिवारिक तालमेल बिगड़ने से अनावश्यक विवाद की स्थिति बन सकती है, संयम बनाए रखें।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान | स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: हरा
आज आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अपनी कमजोरियों पर काम करने की जरूरत है। खानपान में सावधानी रखें। घर में मेहमान आने से व्यस्तता बढ़ेगी। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु | स्वामी: बुध | शुभ रंग: लाल
विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, परीक्षा परिणाम मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में साझेदारी को लेकर सतर्क रहें। वाहन से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है। बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, गलतफहमी हो सकती है।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक | स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: नीला
आज धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। पिता से मतभेद संभव हैं। नौकरी से जुड़े काम में यात्रा करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी से बचें।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी | स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: आसमानी
आज किसी भी काम को संदेह की स्थिति में आगे न बढ़ाएं। माता कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर शिक्षकों से चर्चा होगी। खानपान से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती | स्वामी: बुध | शुभ रंग: ग्रे
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आसपास के अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक रहेगी। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। घरेलू बदलाव संभव हैं।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित | स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: गोल्डन
मन में बेचैनी बनी रह सकती है। कामकाज में रुकावटें आएंगी। यात्रा के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा करें। पुराना लेनदेन परेशानी बढ़ा सकता है। विवाह संबंधी अड़चन दूर होने के संकेत हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय | स्वामी: मंगल | शुभ रंग: नीला
नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। मेहनत का परिणाम मिलेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सतर्क रहें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु | स्वामी: गुरु | शुभ रंग: पीला
दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन धैर्य से काम लें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित | स्वामी: शनि | शुभ रंग: केसरी
दिन सामान्य रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लेन-देन सोच-समझकर करें।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी | स्वामी: शनि | शुभ रंग: सफेद
आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। व्यापार में लाभ और नौकरी बदलने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहितों के लिए रिश्ते की संभावना है। आर्थिक मामलों में आत्मनिर्भर रहें।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील | स्वामी: बृहस्पति | शुभ रंग: ग्रे
कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। संतान के व्यवहार से चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों में नया सीखने की इच्छा जागेगी। पुराना लेनदेन निपट सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.