आज का राशिफल: 24 मई, 2026

24 मई, रविवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पड़ रही है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेगा, वहीं बुध ग्रह का वृषभ राशि में उदय कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। नौकरी और व्यापार में प्रगति के योग बनेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कई लोगों को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। कुछ राशियों के लिए अचानक धन लाभ और निवेश से फायदा मिलने की संभावना भी है। जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि
आज आपका आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत हो सकती है। हालांकि जल्दबाजी में कही गई बात विवाद का कारण बन सकती है। परिवार में मां की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कार्यस्थल पर अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें।
वृषभ राशि
धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बिजनेस में गति आएगी और पुराने अटके कार्य आगे बढ़ेंगे। निवेश या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा।
मिथुन राशि
आज दूसरों की मदद करने का भाव आपके भीतर मजबूत रहेगा। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी चाहिए। परिवार में रिश्तों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकल सकता है।
कर्क राशि
दिन अच्छा रहेगा, लेकिन मन किसी चिंता में उलझ सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर खुशी दे सकती है। खानपान और वाहन चलाते समय सतर्कता जरूरी है।
सिंह राशि
आज हर फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। पुराने आर्थिक विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दूसरों के झगड़ों से दूरी बनाए रखें।
कन्या राशि
आज आपको करियर और कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा होने से राहत मिलेगी। विदेश से जुड़े शिक्षा या नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जीवनशैली में सुधार लाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
तुला राशि
मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। निवेश से भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी या काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आज नए विचार और योजनाएं आपके मन में आएंगी। आय में बढ़ोतरी हो सकती है और रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी बड़े निर्णय में अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी।
धनु राशि
आर्थिक मामलों में आज सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
मकर राशि
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। पुराने आर्थिक मामलों को लेकर तनाव रह सकता है।
कुंभ राशि
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है। कोई मनचाही इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी।
मीन राशि
आज भागदौड़ अधिक रह सकती है। काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऊर्जा भरपूर रहेगी, सही दिशा में प्रयास करने से सफलता मिलेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.