आज का राशिफल: 21 नवंबर, 2025

आज का दिन नए अवसरों के साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति कई मामलों में आपके कामकाज, रिश्तों और सेहत पर प्रभाव डालेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, गुरु कर्क में, केतु सिंह में, शुक्र और चंद्रमा तुला में, जबकि राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में जानते हैं, शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज परिस्थिति आपके लिए कुछ कठिन हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सामान्य स्थिति रहेगी। व्यापार धीमे-धीमे आगे बढ़ेगा। सूर्य देव को अर्घ्य देना और लाल रंग साथ रखना शुभ माना गया है।
वृषभ राशि
नौकरी या कामकाज में जोखिम लेने से बचें। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में भी सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान से जुड़े पहलू ठीक रहेंगे। आज हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
विरोधियों पर आज आप हावी रहेंगे, हालांकि उनकी संख्या बढ़ भी सकती है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। कारोबार सुचारू रूप से चलता रहेगा। माता काली की आराधना करें।
कर्क राशि
बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में बहस या तनाव से बचें। बड़े फैसले फिलहाल टाल दें। सेहत और संतान संबंधी मामलों में मध्यम दिन है। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
घर-परिवार में तनाव की संभावना है। घरेलू मामलों को सोच-समझकर निपटाएं, वरना छोटी बात भी बढ़ सकती है। प्रेम और संतान का पक्ष मजबूत रहेगा। कारोबार अच्छा रहेगा। पीला रंग शुभ है।
कन्या राशि
नाक-कान-गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कामकाज में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वयं और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम व संतान का सहयोग मिलेगा। माता काली की प्रार्थना तथा नीला रंग साथ रखना लाभदायक होगा।
तुला राशि
आज किसी भी तरह के सट्टे, जुए या जोखिम भरे निवेश से दूर रहें, धन हानि हो सकती है। वाणी पर संयम रखें वरना घर-परिवार में विवाद बढ़ सकता है। प्रेम और संतान का योग अच्छा है। व्यापार भी ठीक चलेगा। शनिदेव की आराधना करें।
वृश्चिक राशि
ऊर्जा का स्तर कम रह सकता है और मन में नकारात्मकता आ सकती है। प्रेम और संतान को लेकर दिन सामान्य है। व्यापार की गति अच्छी रहेगी। पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि
खर्चों में बढ़ोतरी आपको चिंतित करेगी। सिरदर्द या आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है। मन में बेचैनी या डर की स्थिति बन सकती है। प्रेम व संतान के मामलों में सामान्य दिन। कारोबार बेहतर रहेगा। लाल रंग शुभ है।
मकर राशि
आय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। यात्रा थकानभरी हो सकती है। गलत जानकारी मिलने की संभावना है। प्रेम और संतान से जुड़े मामले मध्यम रहेंगे। व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा। माता काली की उपासना शुभ फल देगी।
कुंभ राशि
व्यवसाय में हलचल बनी रह सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में निराशा मिल सकती है। सेहत सामान्य पर छाती से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। प्रेम व संतान का योग अच्छा है। कारोबार मजबूत रहेगा। हरी वस्तु साथ रखना शुभ होगा।
मीन राशि
आज भाग्य के भरोसे कोई बड़ा कदम न उठाएं। मान-सम्मान की चिंता बढ़ सकती है। यात्रा करने से बचें। प्रेम और संतान के मामलों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। व्यापार भी मध्यम रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.