आज का राशिफल: 26 नवंबर, 2025

आज मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर आकाशीय स्थिति कई महत्वपूर्ण योगों का निर्माण कर रही है। चंद्रमा पूरे दिन श्रवण नक्षत्र और मकर राशि में स्थित रहेगा। वहीं वैभव और सौंदर्य के कारक माने जाने वाले शुक्र का गोचर आज वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस बदलाव से सूर्य, मंगल और शुक्र के साथ त्रिग्रही योग बन रहा है। साथ ही सूर्य-शुक्र की युति से शुभ शुक्रादित्य योग भी बन रहा है।
ज्योतिषविदों के अनुसार, इन ग्रहयोगों का सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। दैनिक राशिफल के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज का दिन नौकरी, व्यापार, परिवार, सेहत और निर्णयों पर असर डालने वाला रहेगा। आइए जानते हैं, 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा।
मेष
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात बिजनेस के लिए नए अवसर दे सकती है। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर होगा। राजनीतिक क्षेत्र में समर्थन बढ़ेगा। घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है।
वृषभ
दिन सामान्य रहेगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी जरूरी है। संतान के व्यवहार से मन थोड़ा विचलित हो सकता है, पर आप जिम्मेदारियां निभाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर कदम बढ़ाने चाहिए।
मिथुन
किसी मनचाही इच्छा की पूर्ति से खुशी मिलेगी। पुराना अधूरा काम पूरा होने की संभावना है। सेहत में सुधार होगा और आय-व्यय के बीच संतुलन बेहतर बनेगा। भाई-बहनों के साथ व्यावसायिक चर्चा लाभदायक रहेगी।
कर्क
खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास रहेगा, पर मनमौजी स्वभाव के कारण खर्च बढ़ सकते हैं। किसी बात पर घर में तनाव हो सकता है। ससुराल पक्ष से मेहमान आने पर माहौल खुशनुमा रहेगा। अनजान लोगों की बातों पर विश्वास न करें।
सिंह
आज कुछ दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। नए घर या संपत्ति के लेन-देन में बजट पर ध्यान रखें। परिवार में अनावश्यक विवाद सम्भव है। पिता से किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही से पेट संबंधी समस्या बढ़ सकती है।
कन्या
नौकरी में पहले से चल रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं। समय पर काम पूरा करने से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। व्यापार में लंबी अवधि की योजनाओं को गति मिलेगी।
तुला
कामकाज में मेहनत और समझदारी से पहचान बनेगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। ईर्ष्यालु लोगों से दूरी रखें। माता-पिता के साथ बातचीत से पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी बड़े निर्णय में जल्दबाज़ी न करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं पर निवेश लाभदायक रहेगा। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है।
धनु
रहन-सहन में सुधार होगा। मधुर वाणी से नए संपर्क बनेंगे। कुछ लोग विरोध की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। महत्वपूर्ण चर्चाओं में आपकी राय अहम रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।
मकर
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। किसी रिश्तेदार से लंबे समय बाद भेंट हो सकती है। पुरानी गलती न दोहराएं, नहीं तो विवाद हो सकता है। किसी नए पद की प्राप्ति से प्रसन्नता मिलेगी। परिवार में सरप्राइज आयोजन संभव है।
कुंभ
कामों में सफलता मिलेगी। माताजी आपको कोई विशेष जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। सरकारी कार्यों में अटके मामले सुलझेंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
मीन
परोपकार के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ आनंदित समय बीतेगा। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। मां की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, पर चिकित्सकीय सलाह से समस्या दूर होगी। संतान के भविष्य को लेकर शिक्षकों से बातचीत हो सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.