आज का राशिफल: 30 नवंबर, 2025

आज 30 नवंबर, रविवार को चंद्रमा का संचरण मीन राशि में हो रहा है और वे उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से गुजरेंगे। सूर्य और चंद्रमा के संयोग से बन रहे सम योग का प्रभाव सभी राशियों के दैनिक व्यवहार, कार्यों और रिश्तों पर दिखाई देगा।
राशिफल तैयार करते समय ग्रहों की गति, नक्षत्र, पंचांग और तिथि का विस्तृत अध्ययन किया जाता है। दैनिक राशिफल यह बताता है कि नौकरी, व्यापार, धन-लाभ, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और दिनभर की शुभ-अशुभ परिस्थितियों में आपके लिए क्या संभावनाएं रहेंगी। सही दिशा में योजनाएँ बनाने और दिन को सफल बनाने में यह जानकारी उपयोगी होती है।
मेष (Aries)
आज लंबे समय से अटके कार्य गति पकड़ेंगे और सफलता मिलेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार में नई दिशा और साझेदारी से लाभ की संभावना है। किसी मित्र की सहायता करेंगे। खोई हुई वस्तु मिलने का योग है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
वृषभ (Taurus)
दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आस-पास के लोगों की नीयत पर नज़र रखें। छोटे लाभ को भी नज़रअंदाज ना करें। किसी निर्णय को लेकर मन में खेद हो सकता है। पुरानी बीमारी बढ़ सकती है, सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन (Gemini)
वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी बात को लेकर चली आ रही कड़वाहट दूर होगी। प्रेम और सहयोग का भाव मजबूत रहेगा। विदेश शिक्षा की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी।
कर्क (Cancer)
रोज़गार की तलाश कर रहे जातकों को अवसर मिल सकता है। मधुर वाणी का लाभ मिलेगा और सामाजिक पहचान बढ़ेगी। आपकी भावना को लोग गलत भी समझ सकते हैं। किसी इच्छा की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (Leo)
किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति से आज संतोष मिलेगा। संतान को नौकरी का शुभ समाचार मिल सकता है। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति विवाद सुलझने की संभावना है। सेहत को नजरअंदाज न करें।
कन्या (Virgo)
ऊर्जा से भरा दिन रहेगा और कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह लाभ देगी। विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। समझदारी से काम लेंगे तो लाभ होगा।
तुला (Libra)
पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर किसी निर्णय पर पछतावा हो सकता है। मौज-मस्ती का मन बनेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। दूसरों पर अधिक निर्भर रहना मुश्किलें बढ़ा सकता है। पुराना लेन-देन पूरा होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
नया घर या संपत्ति खरीदने का योग है। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार में अच्छा लाभ होगा और रुकी योजनाएं फिर शुरू होंगी। भाई-बहनों से वाद-विवाद की संभावना है, सावधानी रखें।
धनु (Sagittarius)
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, बॉस प्रसन्न होंगे। पारिवारिक मामलों पर बातचीत होगी। पुराने मित्र से मुलाकात मन खुश कर देगी। जीवनसाथी से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है।
मकर (Capricorn)
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। परिवार में नए सदस्य के आने से खुशी बढ़ेगी। प्रमोशन पर चर्चा संभव है। संतान की मनमानी से आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। निर्णयों में सावधानी रखें।
कुंभ (Aquarius)
मन प्रफुल्लित रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा की योजना बन सकती है। पुराना लेन-देन निपट जाएगा। व्यापार हेतु बाहर जाने की संभावना है। संतान से मतभेद हो सकते हैं।
मीन (Pisces)
दिन अनुकूल रहेगा। मन नए कार्यों को लेकर उत्साहित रहेगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच की सराहना होगी। उधार दिया धन वापस मिल सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.