2026 में यूपी के स्कूलों में कितने दिन रहेंगी छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के लिए वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार, पहला अवकाश 3 जनवरी को हजरत अली के जन्मदिन पर होगा। होली का अवकाश 2 और 4 मार्च, जबकि दिवाली का अवकाश 8, 9 और 11 नवंबर को रहेगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार, इस शैक्षणिक वर्ष में कुल 112 दिन विद्यालय बंद रहेंगे, जिसमें सार्वजनिक अवकाश और ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शामिल हैं। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं के लिए 15 दिन निर्धारित किए गए हैं और कुल 238 दिन विद्यालयों में पढ़ाई और अन्य कार्य होंगे।

कैलेंडर की प्रमुख बातें
सार्वजनिक अवकाश कुल 28 दिन निर्धारित हैं।
21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन छुट्टियां होंगी।
विशेष परिस्थितियों में प्रधानाचार्य अपने विवेकाधीन तीन दिन की छुट्टी प्रदान कर सकते हैं, जिसकी सूचना विद्यालय सूचना पट्ट और डीआईओएस को देनी होगी।
महिलाओं के लिए विशेष अवकाश
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव के अनुसार, विद्यालयों में कार्यरत विवाहित महिला शिक्षिकाओं के लिए करवा चौथ की छुट्टी होगी। इसके अलावा क्षेत्र विशेष में हरितालिका तीज, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी, ललई छठ, जिउतिया व्रत और अहोई अष्टमी व्रत जैसे अवसरों पर प्रार्थना पत्र के आधार पर दो दिन की छुट्टी दी जा सकेगी।
विशेष कार्यक्रम और शोक सभा
राष्ट्रीय पर्व और महापुरुषों के जन्म दिवसों पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
यदि संबंधित दिन अवकाश है, तो कार्यक्रम अगले दिन आयोजित किया जाएगा।
शोक सभाएं केवल विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के निधन पर ही आयोजित होंगी।
इस कैलेंडर से स्कूलों में व्यवस्थित पढ़ाई और छुट्टियों का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.