'मैं नहीं होता तो पाकिस्तान के 3.5 करोड़ लोग मारे जाते...': ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में फिर से दावा किया कि उनके हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध टल गया। ट्रंप ने कहा कि यदि उन्होंने बीच में कदम नहीं रखा होता तो दोनों देशों के बीच संघर्ष का परिणाम catastrophic होता और लाखों लोग अपनी जान गंवा देते।
ट्रंप ने सांसदों को बताया, "पाकिस्तान और भारत के बीच अगर यह लड़ाई बढ़ती, तो 3 करोड़ लोग मारे जाते। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी यह मुझे बताया।" उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक सफलता बताया और अपने कार्यकाल की “शांति स्थापना” उपलब्धियों में शामिल किया।
इससे पहले, पिछले सप्ताह भी ट्रंप ने दावा किया था कि मई 2025 में भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने में उनकी भूमिका निर्णायक रही। उन्होंने कहा कि उन्होंने दोनों देशों को चेतावनी दी थी कि मतभेद न सुलझाने पर ट्रेड और बातचीत पर असर पड़ेगा।
हाल के महीनों में ट्रंप 80 से अधिक बार ऐसे दावे कर चुके हैं कि भारत-पाक विवादों में उनकी मध्यस्थता से युद्ध रोका गया। उन्होंने अलग-अलग मौकों पर जेट विमानों के हमलों के आंकड़े भी साझा किए, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस देश के विमानों की बात कर रहे थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.