मुजफ्फरनगर में सड़कों पर दौड़ रहीं अवैध खनन की गाड़ियां: विभाग ने 3 डंपर सीज किए

मुज़फ़्फ़रनगर में अवैध खनन का मुद्दा लगातार सिर दर्द बना हुआ है। जहां जिला खनन विभाग लगातार कार्रवाई करने का दावा करता है, वहीं खनन माफिया बेखौफ होकर नियमों को चुनौती देते हुए अपना धंधा चलाए जा रहे हैं।
ताजा मामला जौली रोड और भोपा रोड का है। इन मार्गों पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिन-रात खुलेआम सड़कों पर दौड़ती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिट्टी खनन कर भराव के लिए ले जाई जा रही है, लेकिन इस पर कोई प्रभावी रोक नहीं लग पा रही। इसका न केवल सरकारी राजस्व पर असर पड़ रहा है, बल्कि सड़कों की हालत और यातायात सुरक्षा भी खतरे में हैं।
खनन विभाग की कार्रवाई
जिला खनन अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि विभाग लगातार अभियान चला रहा है। बुधवार को शहर के आउटर बाईपास पर कई घंटे तक छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान रामपुर तिराहा से लेकर दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58, बिलासपुर बाईपास, जानसठ रोड बाईपास और वहलना बाईपास होते हुए बुढ़ाना मोड़ तक माफियाओं के खिलाफ घेराबंदी की गई।
इस कार्रवाई में बालू और रोड़ी से भरे तीन डंपरों को सील किया गया और लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारीयों ने बताया कि जौली रोड और भोपा रोड पर भी जल्द विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.