भारत को मिली 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारत को वर्ष 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी आधिकारिक रूप से मिल गई है। यह खेल गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे। बुधवार को ग्लास्गो में हुई कॉमनवेल्थ गेम्स महासभा की बैठक में भारत की बोली को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इससे पहले भारत ने 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का आयोजन किया था, जिसके बाद यह दूसरा अवसर होगा जब देश राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा।
राष्ट्रमंडल खेल महासभा में 74 सदस्य देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भारत के 2030 आयोजन प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने कहा कि भारत इन खेलों में “पैमाना, युवाओं की ऊर्जा, सांस्कृतिक विविधता और समकालीन दृष्टि” लेकर आता है, जो आयोजन को और खास बनाते हैं।
अहमदाबाद के साथ नाइजीरिया की राजधानी अबुजा भी मेजबानी की दावेदार थी। हालांकि, पिछले महीने कॉमनवेल्थ गेम्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने अहमदाबाद को प्राथमिकता देते हुए इसकी सिफारिश की थी, जिसे अब महासभा से अंतिम स्वीकृति मिल गई है।
साल 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के 100 वर्ष पूरे होने का भी वर्ष है। ऐसे ऐतिहासिक मौके पर भारत में इन खेलों का आयोजन होना देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.