शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड की जांच पहुंची बिहार, बक्सर से आरोपी हिरासत में

HIGHLIGHTS
- पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है।
- इस केस में जांच कर रही पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बक्सर जिले से एक कुख्यात अपराधी को हिरासत में लिया है, जिसके बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है।
- जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम ने बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पांडेयपट्टी इलाके में छापेमारी की।
- इस कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर अपराधी विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गया और बाद में ट…
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है। इस केस में जांच कर रही पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बक्सर जिले से एक कुख्यात अपराधी को हिरासत में लिया है, जिसके बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम ने बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पांडेयपट्टी इलाके में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर अपराधी विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गया और बाद में टीम उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई चंद्रनाथ रथ हत्याकांड से जुड़ी जांच के तहत की गई है। चंद्रनाथ रथ को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का करीबी सहयोगी और निजी सहायक बताया जाता है।
कई आपराधिक मामलों में नामजद है आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशाल श्रीवास्तव के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग उसके बयान से मिल सकते हैं, जिसके चलते उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
अन्य लोगों की हिरासत की भी चर्चा
सूत्रों का यह भी कहना है कि इस मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। वहीं बक्सर पुलिस ने भी स्पष्ट नहीं किया है कि यह कार्रवाई इसी हत्याकांड से जुड़ी है या किसी अन्य मामले में की गई है।
थाने में हुई प्रारंभिक पूछताछ
हिरासत में लेने के बाद आरोपी विशाल श्रीवास्तव को पहले मुफस्सिल थाना लाया गया, जहां उससे लंबी पूछताछ की गई। इसके बाद पश्चिम बंगाल एसटीएफ टीम उसे अपने साथ ले गई। यह पूरी कार्रवाई स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई।
पुलिस की पुष्टि
मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष मदन कुमार ने आरोपी की हिरासत की पुष्टि की है। वहीं अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि किस मामले में कार्रवाई हुई है, इसकी विस्तृत जानकारी पश्चिम बंगाल एसटीएफ ही दे सकती है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने एसटीएफ टीम को पूरा सहयोग दिया है, जबकि आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.