कर्नाटक सरकार की कैबिनेट में नवंबर के बाद होगा फेरबदल, सिद्धारमैया ने दिए संकेत

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने संकेत दिए हैं कि नवंबर के बाद वे अपनी कैबिनेट में बदलाव कर सकते हैं। यह बदलाव ऐसे समय में होने की संभावना है जब उनकी सरकार को ढाई साल पूरे हो जाएंगे। शनिवार को मीडिया से बातचीत में सीएम ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व ने चार महीने पहले ही उन्हें कैबिनेट विस्तार करने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने कहा कि यह फेरबदल सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद ही किया जाएगा।
सिद्धारमैया 16 नवंबर को दिल्ली दौरे पर रहेंगे और वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे वरिष्ठ वकील और पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की किताब के विमोचन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। सीएम दिल्ली में पार्टी आलाकमान को कर्नाटक में जारी विकास कार्यों की जानकारी देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कर्नाटक विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिसंबर में आयोजित किया जाएगा।
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही यह चर्चा रही है कि मुख्यमंत्री पद डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच लगभग ढाई-ढाई साल के लिए विभाजित रहेगा। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने औपचारिक रूप से इसे खारिज किया था, लेकिन कयास लगातार बने रहे। अब जब सिद्धारमैया सरकार को ढाई साल पूरे हो रहे हैं और कैबिनेट फेरबदल की संभावना है, तो राजनीतिक चर्चाओं का दौर फिर से शुरू हो गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.