तेलंगाना नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस की शानदार जीत, खम्मम में क्लीन स्वीप

तेलंगाना में नगर निकाय चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं और इस बार कांग्रेस ने सबसे मजबूत स्थिति बनाई है। राज्य की कुल 116 नगरपालिकाओं और 7 नगर निगमों के चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है, खासकर खम्मम जिले में जहां पार्टी ने सभी सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया।
जिलेवार परिणाम
नलगोंडा: 17 नगरपालिका सीटों में से कांग्रेस ने 15 पर कब्जा किया, बीआरएस को 1 सीट मिली और 1 सीट हंग रही।
मेदक: 19 सीटों में कांग्रेस और बीआरएस को समान रूप से 6-6 सीटें मिलीं, जबकि 7 सीटें हंग रहीं।
आदिलाबाद: 10 सीटों में कांग्रेस 3, बीआरएस 1, और 6 सीटें हंग रहीं।
वरंगल: 12 सीटों में कांग्रेस 5, बीआरएस 1, और 4 सीटें हंग।
खम्मम: 7 में 7 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की।
करीमनगर: 13 सीटों में कांग्रेस 8, बीआरएस 1, और 4 सीटें हंग।
निजामाबाद: 7 सीटों में कांग्रेस 5 और 2 सीटें हंग।
महबूबनगर: 18 सीटों में कांग्रेस 14 और 4 सीटें हंग।
रंगारेड्डी: 13 सीटों में कांग्रेस 5, बीआरएस 3, और 5 हंग।
नगर निगमों का हाल
नलगोंडा: कांग्रेस
मंचेरियल: कांग्रेस
रामागुंडम: कांग्रेस
महबूबनगर: कांग्रेस
निजामाबाद: बीजेपी
करीमनगर: बीजेपी
कोठागुडेम: हंग
कांग्रेस की जीत इस बात को दर्शाती है कि पार्टी ने चुनाव में पूरी ताकत लगाई और कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई। अब राज्य में महापौर और अन्य पदों के लिए राजनीतिक समीकरण कैसे बनेंगे, यह अगले कुछ दिनों में साफ होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.














Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.