क्रांति सेना का वैलेंटाइन-डे विरोध: होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर। इस बार मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन-डे के विरोध की शुरुआत नए अंदाज में हुई है। क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने शहर के कई होटल और रेस्टोरेंटों में नाबालिग प्रेमियों को बैठाने पर विरोध जताया और संचालकों को चेतावनी पत्र सौंपे। साथ ही जिला प्रशासन से भी इस विषय में कार्रवाई के लिए सहयोग मांगा गया।
शुक्रवार को क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ शहर में अभियान चला रहे थे। उन्होंने रेलवे रोड स्थित पब्जी सहित अन्य रेस्टोरेंटों का दौरा किया और संचालकों को लिखित चेतावनी दी कि वैलेंटाइन-डे के अवसर पर किसी भी नाबालिग जोड़े को प्रवेश नहीं दिया जाए।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि वैलेंटाइन-डे भारतीय संस्कृति का अपमान करता है और इसलिए उनका संगठन इसे रोकने के लिए सक्रिय हुआ है। उन्होंने बताया कि शहर के करीब 20-30 होटल और रेस्टोरेंटों को पहले ही चेतावनी जारी की जा चुकी है। यदि कोई नियम का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्रांति सेना ने वैलेंटाइन-डे के दिन विशेष चेकिंग अभियान चलाने की भी योजना बनाई है और इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक सहयोग मांगा गया है। इस दौरान अभियान में बिट्टू सिखेड़ा, मुकेश त्यागी, मिथलेश गिरी, चेतन देव विश्वकर्मा, अमित और जतिन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.