लखनऊ अस्पताल में हंगामा: शव को लेकर सपा विधायक और प्रबंधन आमने-सामने

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित इकाना मेडिकेयर एंड रिसर्च सेंटर में एक मरीज की मौत के बाद रविवार रात तनावपूर्ण स्थिति बन गई। आरोप है कि शव सौंपने को लेकर समाजवादी पार्टी के एक विधायक अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय अरबाज को गंभीर हालत में इकाना मेडिकेयर एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। आंत फटने समेत कई जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे अरबाज करीब 25 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। रविवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज पर करीब तीन लाख रुपये का बकाया था और भुगतान के बाद शव सौंपने की प्रक्रिया की बात कही गई थी। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
रात में पहुंचे विधायक, बढ़ा विवाद
रविवार रात करीब नौ बजे सपा विधायक अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे और आरोप लगाया कि अस्पताल शव देने में देरी कर रहा है। इस दौरान कथित तौर पर अस्पताल स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। बाद में बकाया राशि का भुगतान कर शव को अस्पताल से ले जाया गया।
पुलिस जांच में जुटी
अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. शिवम कृष्णन ने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.