लखनऊ: नेहा सिंह राठौर पुलिस हिरासत में, महिला थाना में हुई पूछताछ

लखनऊ। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को शनिवार को हजरतगंज पुलिस ने हिरासत में लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने 27 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और देशविरोधी टिप्पणियां पोस्ट की थीं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
शिकायतकर्ता का आरोप
गुडंबा वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने हजरतगंज थाने में नेहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राष्ट्रीय अखंडता को चुनौती दी, विभिन्न समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने की कोशिश की और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया।
शिकायत में यह भी उल्लेख था कि नेहा ने आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और वीडियो शेयर कर दो समुदायों के बीच दुश्मनी भड़काने की कोशिश की। इसके साथ ही उनके भारत विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भी वायरल हुए, जहां उन्हें सराहा गया।
पुलिस कार्रवाई और हिरासत
केस दर्ज होने के बाद हजरतगंज पुलिस ने नेहा सिंह को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार की रात नेहा अपने पति के साथ थाने पहुंचीं, जहां उन्हें हिरासत में लिया गया और महिला थाने में रखा गया। पुलिस उनके बयान दर्ज करने और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.