खतौली के लाल दयाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

HIGHLIGHTS
- कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई।
- छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी।
- सांसद हरेन्द्र मलिक ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन अपनाने का संदेश दिया।
मुजफ्फरनगर। खतौली के दयालपुरम स्थित लाल दयाल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेन्द्र मलिक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय के एमडी राजवीर टीटू, प्रबंधन आशीष चौधरी और स्टाफ ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया और उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
सांसद ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
मुख्य अतिथि सांसद हरेन्द्र मलिक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों को जीवन में मेहनत, लगन और अनुशासन को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों, विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर सांसद हरेन्द्र मलिक के साथ फुरकान अहमद, सभासद दानिश मिर्जा, ग्राम लौहड्डा के प्रधान सतेंद्र, अखिल सिंह, शशी पाल, भगवान सिंह, नासिर सिद्दीकी, अंकुर सिंह, विद्यालय प्रबंधक आशीष चौधरी, रोहित चौहान मकसूदाबाद, सुमित ठाकुर अहमदगढ़, राहुल राजपूत अहमदगढ़ और रोहताश नेताजी सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.