बरेली में मौलाना पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

बरेली। जिले के बहेड़ी क्षेत्र की एक मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले मौलाना को युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मौलाना लंबे समय से युवती को धमकाकर उसका शोषण कर रहा था और उसके आपत्तिजनक फोटो मोबाइल में कैद कर रखे थे।
जानकारी के अनुसार, रजपुरा गांव की मस्जिद में मौलाना इरशाद को नमाज पढ़ाने के साथ ही रहने का कमरा भी दिया गया था। वहीं एक युवती मस्जिद की सफाई का काम करती थी। परिवार का आरोप है कि पिछले एक साल से मौलाना ने युवती को डराकर शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी।
मामला तब सामने आया जब युवती गर्भवती हो गई। परिजनों ने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि आरोपी इरशाद के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अश्लील फोटो वायरल करने की कोशिश समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे रजपुरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.