मेरठ: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों की मारपीट का वीडियो वायरल

मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के बीच झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ छात्र आपस में भिड़ते और बेल्ट से एक-दूसरे पर वार करते नजर आ रहे हैं। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि यह झगड़ा विश्वविद्यालय के दो छात्र समूहों के बीच हुआ।
वीडियो में हुई मारपीट
वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर बेल्ट और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। आसपास मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में थाना प्रभारी से जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को हाल ही में इस तरह की कोई ताजा शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। संभव है कि वीडियो पुराना हो, लेकिन इसकी पूरी जांच की जा रही है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रिया
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी सुनील ने कहा कि प्रशासन को इस तरह की किसी हाल की घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो संभवतः पुराना है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जा रहा और मामले की जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.