आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंत्री बेबी रानी मौर्य के वाहन से टकराया ट्रक, बाल-बाल बचीं

आगरा। उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद जिले के 56वें किलोमीटर के पास हुआ।
जानकारी के मुताबिक, मंत्री बेबी रानी मौर्य अपने प्रभार वाले जनपद हाथरस में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लखनऊ लौट रही थीं। रात करीब 9 बजे उनकी फॉर्च्यूनर कार के आगे चल रहे एक ट्रक का टायर अचानक फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे मंत्री के वाहन से जा टकराया।
कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टक्कर में मंत्री की कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।
घटना की जानकारी मिलते ही एक्सप्रेसवे पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद मंत्री बेबी रानी मौर्य दूसरे वाहन से लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
हादसे के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त और प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.