दिल्ली में इलाज के लिए आए मंगोलियाई नागरिक रास्ता भटके, एक दिन बाद सुरक्षित मिले

HIGHLIGHTS
- 9 अगस्त को सुबह टहलने निकले थे बयाम्बा सुरेन।
- वापस नहीं लौटने पर पत्नी ने रात में शिकायत दर्ज कराई।
- पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने इलाज के लिए भारत आए 43 वर्षीय मंगोलियाई नागरिक को लापता होने के एक दिन बाद सुरक्षित तलाश लिया। वह टहलने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ता भटकने के बाद वापस नहीं लौटे।
पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, बयाम्बा सुरेन नौ अगस्त को सुबह करीब 11 बजे टहलने के लिए निकले थे। काफी समय बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी ने रात में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीमों ने सुरेन की तलाश शुरू की। इस दौरान कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। उनकी जानकारी जिपनेट पर अपलोड करने के साथ ही दिल्लीभर में वायरलेस संदेश भी प्रसारित किए गए।
पुलिस ने तलाश के दौरान मंगोलियाई दूतावास से भी समन्वय किया। लगातार प्रयासों के बाद सुरेन को 10 अगस्त को कीर्ति नगर इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद उन्हें उनकी पत्नी के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.