मुजफ्फरनगर: युवती से छेड़छाड़, भाजपा नेता समेत दो पर एफआईआर दर्ज

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने खेत में युवती के साथ गलत हरकत की और विरोध करने पर उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 18 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। युवती अपनी मौसी की बेटी के साथ गांव के पास स्थित खेत में गई थी। इसी दौरान गांव निवासी सागर कश्यप और विशाल वहां पहुंचे।
आरोप है कि विशाल खेत की मेड़ पर खड़ा रहा, जबकि सागर कश्यप खेत के अंदर जाकर युवती से छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों के पहुंचने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजनों का यह भी आरोप है कि भागते समय दोनों युवकों ने गाली-गलौज की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर सागर कश्यप पुत्र सतवीर सिंह और विशाल पुत्र राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.