मुजफ्फरनगर: 3.11 लाख के खर्च से शहर में लगेंगे पांच फायर हाईडेंट सिस्टम

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद ने वार्ड-49 में अग्नि सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दो अहम योजनाएं तैयार की हैं। इन योजनाओं के तहत क्षेत्र में फायर हाईड्रेंट सिस्टम और मिनी नलकूप स्थापित किए जाएंगे। प्रस्ताव को बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड-49 के घनी आबादी वाले मोहल्लों नवाबगंज पूर्वी, आरान, मोतीमहल, पंचमुखी, चुंगी नंबर-2 और खटीयान में संकरी गलियों के कारण दमकल वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते। आगजनी जैसी आपात स्थिति में राहत कार्य प्रभावित होता है। इसे ध्यान में रखते हुए पालिका ने करीब 3.11 लाख रुपये की लागत से पांच फायर हाईड्रेंट सिस्टम लगाने की योजना बनाई है।
इसके साथ ही वार्ड के कई हिस्सों में ढालदार गलियों के कारण पानी का दबाव कम रहता है, जिससे लोगों को नियमित जलापूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका पांच हॉर्स पावर क्षमता के पांच मिनी नलकूप स्थापित करेगी। इस कार्य पर लगभग 25 लाख रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।
दोनों परियोजनाओं को अंतिम स्वीकृति के लिए बोर्ड बैठक में रखा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.