मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर: बारिश के बीच मकान की छत भरभराकर गिरी, मजदूर परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई

HIGHLIGHTS
- हादसा भोपा थाना क्षेत्र के नंगला बुजुर्ग गांव में हुआ।
- रविवार दोपहर लगातार बारिश के बीच छत अचानक गिर गई।
- हादसे के समय असलम मजदूरी के लिए घर से बाहर था।
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के नंगला बुजुर्ग गांव में लगातार बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
नया गांव निवासी असलम पुत्र हनीफ ने बताया कि रविवार दोपहर वह मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी रजिया और बेटियां गुलाफ्शां, शहजादी, सोनिया और सोफिया मौजूद थीं।
अचानक मकान की छत तेज आवाज के साथ भरभराकर गिर गई। छत के नीचे रखा पूरा सामान मलबे में दब गया और खराब हो गया। परिवार के सदस्यों के सुरक्षित बच जाने से बड़ा हादसा टल गया।
असलम और ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.