मुजफ्फरनगर: जानसठ में स्कूल जा रही छात्रा पर बस से उतरते समय हमला, जांच में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा पर बस से उतरते समय नुकीली वस्तु से हमला किए जाने की घटना सामने आई है।
- घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- जानकारी के अनुसार, सलारपुर गांव की रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा अंजलि राजेश रोजाना की तरह मीरापुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस से जानसठ स्थित अपने स्कूल जा रही थी।
- ढासरी गेट के पास जैसे ही वह बस से नीचे उतरी, उसी दौरान बस में मौजूद एक संदिग्ध युवती ने, जिसने…
मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा पर बस से उतरते समय नुकीली वस्तु से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, सलारपुर गांव की रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा अंजलि राजेश रोजाना की तरह मीरापुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस से जानसठ स्थित अपने स्कूल जा रही थी। ढासरी गेट के पास जैसे ही वह बस से नीचे उतरी, उसी दौरान बस में मौजूद एक संदिग्ध युवती ने, जिसने अपना चेहरा दुपट्टे से ढक रखा था, उस पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया।

घटना के बाद घायल छात्रा किसी तरह गोमती कन्या इंटर कॉलेज पहुंची और शिक्षिकाओं को पूरी जानकारी दी। स्कूल प्रशासन ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जानसठ में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और छात्रा से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस बस में सवार संदिग्ध महिला और अन्य यात्रियों की पहचान करने में जुटी है। कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना को महिला गैंग से भी जोड़कर देखा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले को देखते हुए मिशन शक्ति टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है।
उधर, स्थानीय लोगों ने कस्बे में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने ढासरी गेट, बस स्टैंड और स्कूल मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाने, एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता सुनिश्चित करने और खराब कैमरों को जल्द ठीक कराने की मांग की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.