मुजफ्फरनगर: एसएसपी का बड़ा एक्शन, 50 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत और जवाबदेह बनाने के लिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने विभिन्न थानों में तैनात कुल 50 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, इनमें कुछ पुलिसकर्मी शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जद में आए, जबकि कुछ को प्रशासनिक कारणों से हटाया गया है। इन सभी के स्थान पर पुलिस लाइन से नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

इस कार्रवाई से पहले एसएसपी ने सभी सर्किल के सीओ से थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी। सीओ स्तर से मिली रिपोर्ट के आधार पर सूची तैयार कर कार्रवाई को अंतिम रूप दिया गया।
बुधवार देर रात एक साथ 50 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से कुछ पुलिसकर्मियों की कार्यशैली और शिकायतों को लेकर भी नाराजगी बनी हुई थी।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह कदम पुलिसिंग में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी कार्यप्रणाली की समीक्षा के आधार पर आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.