मुजफ्फरनगर: घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खरड़ में देर रात घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है।
- घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- पीड़ित नफीस पुत्र नवाब अली ने गांव के कुछ लोगों पर पहले रास्ते में हमला करने और बाद में घर में घुसकर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
- जानकारी के मुताबिक यह घटना 3 जून की रात करीब 10 बजे की है।
- नफीस अपने दोस्त वरुण के साथ पोल्ट्री फार्म से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में गांव के दाउद, शोएब और उनके कुछ साथियों ने उसे घेर लिया।
मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खरड़ में देर रात घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित नफीस पुत्र नवाब अली ने गांव के कुछ लोगों पर पहले रास्ते में हमला करने और बाद में घर में घुसकर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह घटना 3 जून की रात करीब 10 बजे की है। नफीस अपने दोस्त वरुण के साथ पोल्ट्री फार्म से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में गांव के दाउद, शोएब और उनके कुछ साथियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले से बचने के लिए नफीस पास के एक घर में घुस गया, लेकिन आरोप है कि हमलावर वहां भी पहुंच गए और दरवाजा तोड़कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसे बचाने आईं कविता और उनके पुत्र वरुण पर भी हमला किया गया। घटना में नफीस गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक हाथ टूट गया।

वारदात के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित नफीस का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे जबरन अपने साथ ले जाया गया और बाद में पुलिस से मिलीभगत कर उसी का चालान करा दिया गया। उसने यह भी कहा कि तहरीर देने के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
नफीस ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है और वायरल वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की है। फिलहाल, पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.