मुजफ्फरनगर: खेत में चारा लेने गई महिला को सांप ने डंसा, अस्पताल में मौत

HIGHLIGHTS
- अमरेश घर का काम पूरा करने के बाद खेत में चारा लेने गई थी।
- सांप के काटने के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को बताया।
- परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा लेकर पहुंचे।
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव धोलरा में खेत से चारा लेने गई एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा लेकर पहुंचे। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने देर शाम करीब 8 बजे महिला को मृत घोषित कर दिया।
गांव धोलरा निवासी 40 वर्षीय अमरेश पत्नी जयविंदर शनिवार शाम घर का काम पूरा करने के बाद खेत में चारा लेने गई थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और आनन-फानन में अमरेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा लेकर पहुंचे। तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर शाम करीब 8 बजे चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर तितावी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.