उत्तराखंड के नारायणबगड़ में भारी बारिश का कहर, हाईवे पर जमा हुआ मलबा, दुकानों में घुसा पानी

HIGHLIGHTS
- शाम साढ़े सात बजे से करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से हालात बिगड़े।
- जीत सिंह मार्केट और अस्पताल परिसर के पास सड़क पर जमा हुआ भारी मलबा।
- बीआरओ ने जेसीबी मशीनों के जरिए मलबा हटाने और यातायात बहाल करने की कार्रवाई शुरू की।
उत्तराखंड के नारायणबगड़ में सोमवार देर शाम हुई तेज बारिश ने क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया। शाम करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश करीब एक घंटे तक जारी रही, जिससे बाजार के पास स्थित बरसाती नाले उफान पर आ गए।
नालों के उफान के कारण जीत सिंह मार्केट और अस्पताल परिसर के पास सिमली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया। इसके चलते सड़क पर आवाजाही प्रभावित हो गई।
जलभराव के कारण कई दुकानों में पानी घुस गया, जिससे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोग अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते हुए नजर आए। मार्ग बंद होने और जलभराव से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना रहा।
बीआरओ के अभियंता आरके सिंह ने बताया कि स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है। हाईवे और बाजार क्षेत्र से मलबा हटाने के लिए तुरंत जेसीबी मशीनें मौके पर भेज दी गई हैं, ताकि यातायात व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल की जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.