उत्तराखंडFEATURED
चमोली के ज्योर्तिमठ में बारिश का कहर, किमाना गांव में भूस्खलन से घरों में घुसा मलबा

HIGHLIGHTS
- चमोली के ज्योर्तिमठ में भारी बारिश के बाद किमाना गांव में भूस्खलन हुआ।
- मलबा कई घरों में घुसा, मंदिर की भोग मंडी और सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई।
- भूस्खलन जारी रहने से ग्रामीणों में दहशत, लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर ली शरण।
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के ज्योर्तिमठ में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। यहां किमाना गांव में भारी भूस्खलन होने से कई घरों में मलबा भर गया।
भूस्खलन के कारण मंदिर की भोग मंडी और सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए स्कूल और अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है।
गांव में अभी भी भूस्खलन का सिलसिला जारी है, जिसके चलते ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.