एनएचएआई ने 'राजमार्गयात्रा' ऐप में जोड़ा नया फीचर, टोल प्लाजा पर दे सकेंगे फीडबैक

HIGHLIGHTS
- एनएचएआई ने सोमवार को ऐप पर नई सुविधा शुरू की।
- यात्रियों को टोल प्लाजा से जुड़ी समस्याएं बताने का विकल्प मिलेगा।
- फीडबैक के जरिए सेवाओं में सुधार की जरूरत वाले स्थानों की पहचान की जाएगी।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को अब टोल प्लाजा से जुड़े अपने अनुभव साझा करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अपने मोबाइल ऐप 'राजमार्गयात्रा' में टोल प्लाजा फीडबैक फीचर शामिल किया है।
एनएचएआई ने सोमवार को इस नए फीचर की शुरुआत की। इसकी मदद से राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले लोग अपने सफर के अनुभव के बारे में प्रतिक्रिया दे सकेंगे।
एनएचएआई के बयान के मुताबिक, इस पहल का मकसद नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के प्रयासों को मजबूती देना है।
नए फीचर के जरिए यात्री अपने अनुभव साझा करने के साथ उन समस्याओं की जानकारी भी दे सकेंगे, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे एनएचएआई को उन टोल प्लाजा की पहचान करने और उनकी निगरानी करने में मदद मिलेगी, जहां सेवाओं में सुधार की जरूरत हो सकती है।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा से गुजरने वाले सालाना पास धारकों को 'राजमार्गयात्रा' ऐप पर एक नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके माध्यम से वे संबंधित टोल प्लाजा पर अपने अनुभव का फीडबैक दे सकेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.