नीतीश रेड्डी टेस्ट टीम से बाहर, दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले बीसीसीआई का बड़ा फैसला

युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है। बीसीसीआई ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नीतीश अब 13-19 नवंबर तक राजकोट में दक्षिण अफ्रीका ए टीम के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल हैं। इस टीम का नेतृत्व तिलक वर्मा करेंगे।
टेस्ट सीरीज में टीम अपडेट
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से ईडन गार्डन में होगा। बीसीसीआई ने कहा कि नीतीश रेड्डी वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दूसरे टेस्ट के लिए टीम में लौटेंगे। दूसरे टेस्ट का मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।
सहायक कोच ने पहले ही संकेत दिए थे
टेस्ट सीरीज के पहले मैच से पहले टीम के सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे ने संकेत दे दिए थे कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल पहले टेस्ट में खेलेंगे, जबकि ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को बाहर बैठना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, "पिछले छह महीनों में ध्रुव का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में बंगलूरू में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो शतक लगाए हैं, इसलिए वह इस हफ्ते निश्चित रूप से खेलेंगे।"
पहले टेस्ट के लिए भारत की टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।
भारत ए वनडे टीम (साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ):
तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.