नोएडा इंजीनियर मौत मामला: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान...एसआईटी कर रही जांच

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और विशेष जांच दल (SIT) द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है, जो अन्य मामलों के लिए उदाहरण बनेगी।
प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार पूरी तरह मामले की निगरानी कर रही है और SIT जांच रिपोर्ट आने तक जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने एसआईआर (मतदाता सूची शुद्धिकरण) पर भी बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी नियमविरोधी या मृत व्यक्तियों के आधार पर बने मतदाता को सूची में नहीं रखा जाएगा। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर नए और वैध मतदाता बनवाने की जिम्मेदारी दी गई है। फर्जी कागजात या मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जा रही है।
ब्रजेश पाठक ने जनपद के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले को उत्तर प्रदेश में अव्वल दर्जे के विकासशील क्षेत्र के रूप में पहचाना जाए, इसलिए सरकार कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। जिले से कई हाईवे गुजर रहे हैं और गंगा एक्सप्रेसवे भी जल्द शुरू होने वाला है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। जी-राम-जी योजना पर उन्होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि इसके नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है। इसके अलावा श्रमिकों के भुगतान में अब सात दिन की समयसीमा अनिवार्य होगी। यदि भुगतान में देरी होती है, तो अतिरिक्त मुआवजा भी दिया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.