नोएडा: कई सोसाइटियों में दूसरे दिन भी नहीं पहुंचीं मेड्स, सैलरी बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन जारी

नोएडा के सेक्टर 137 में घरेलू कामगारों (मेड्स) का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। कम वेतन, काम के अनिश्चित घंटे और सोसाइटी प्रबंधन के सख्त नियमों के खिलाफ बड़ी संख्या में कामगार सड़कों पर उतर आईं। इसके चलते क्षेत्र की कई हाउसिंग सोसाइटी में घरेलू कामकाज प्रभावित रहा।
बुधवार सुबह से ही पूर्वांचल सोसाइटी, इकोसिटी सोसाइटी समेत आसपास की अन्य रिहायशी सोसाइटियों के बाहर मेड्स इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगीं। प्रदर्शनकारी कामगारों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग उठाई।
सुबह करीब 8:30 बजे से शुरू हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और पीएसी को मौके पर तैनात किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी कामगारों को शांत कराने का प्रयास किया और बाद में उन्हें वहां से हटाया गया।
इधर, लगातार दूसरे दिन कामगारों के काम पर न आने से सोसाइटियों में घरेलू सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे निवासियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.