ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

HIGHLIGHTS
- बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को पकड़ा।
- जवाबी फायरिंग में जितेंद्र उर्फ जीतू के पैर में गोली लगी।
- 27 अगस्त और 13 अक्टूबर को हुई चोरी की वारदातों का खुलासा।
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के लाखों रुपये के आभूषण, 11,450 रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल बाइक, चोरी के औजार और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर की रात लोकल इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर रोजा गोल चक्कर के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान छपरौला रेलवे पुल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक संदिग्ध बाइक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे।
पुलिस ने उनका पीछा किया तो रोजा याकूबपुर 6 प्रतिशत पार्क सर्विस रोड पर बदमाश बाइक छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
घायल बदमाश की पहचान हुई
पुलिस ने घायल बदमाश की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र कांताप्रसाद, निवासी बरखेड़ा, थाना कुरावली, मैनपुरी, हाल निवासी ग्राम भूड़ा, थाना सेक्टर-39, नोएडा के रूप में की है। वहीं, उसके साथी पिंटू पुत्र महेशचंद्र, निवासी छतरपुर, कुरावली, मैनपुरी को पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 27 अगस्त को सीएचसी बिसरख परिसर स्थित बंद फ्लैट और 13 अक्टूबर को ग्राम रोजा जलालपुर की कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरी करने की बात कबूल की।
आभूषण, नकदी और चोरी के औजार बरामद
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से मंगलसूत्र, झुमकी, हार, अंगूठी, पायल, कमरबंद, कड़े और लेडीज घड़ी बरामद हुई है। इसके अलावा होंडा साइन बाइक नंबर यूपी16एफक्यू9371, प्लास, पाना, हथौड़ा, छैनी और तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश के खिलाफ दिल्ली, बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज और एटा में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.