वंदे भारत पर पत्थरबाजी करने वाले गिरफ्तार, AI और कैमरों से हुई पहचान

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वालों को हाई-रेजोल्यूशन कैमरे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से पहचान कर गिरफ्तार किया गया।
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ने कहा कि हाल ही में मुजफ्फरनगर क्षेत्र में हुई घटना में एक व्यक्ति की बेहद छोटी तस्वीर कैमरे में कैद हुई थी। इसे आधार बनाकर एआई तकनीक के इस्तेमाल से आरोपी की सटीक पहचान की गई और उसके घर तक पहुँचा गया।
वंदे भारत ट्रेनों में सुरक्षा के नए फीचर्स
वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक लगाई गई है। इसमें हाई-रेजोल्यूशन कैमरे के साथ-साथ एंटी-क्लाइंबिंग सिस्टम भी शामिल है, जो कोचों पर चढ़ने और दुर्घटना होने से रोकता है।
उन्होंने कहा कि इन तकनीकों के इस्तेमाल से न केवल अपराधियों पर नजर रखना आसान हुआ है, बल्कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.