पीएम मोदी ने लखीमपुर खीरी सड़क हादसे पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की

HIGHLIGHTS
- लखनऊ में लखीमपुर खीरी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
- इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी।
- प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
- इस संबंध में जानकारी सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई।
- गौरतलब है कि लखीमपुर खी…
लखनऊ में लखीमपुर खीरी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई।
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में एक ट्रक और टाटा मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर में यह हादसा हुआ। टाटा मैजिक में कुल 14 यात्री सवार थे, जो लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक से हुई सीधी टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसा इतना भीषण था कि कई यात्री वाहन के अंदर फंस गए, जिन्हें बाद में कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। कुछ शवों को निकालने के लिए वाहन को काटना भी पड़ा।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में मदद की, जबकि पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.