आज गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, करेंगे बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में शामिल होने गुजरात पहुंचेंगे। इस अवसर पर वह नर्मदा जिले में 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री का ध्यान विशेष रूप से आदिवासी कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित रहेगा। दोपहर करीब 12:45 बजे पीएम मोदी देवमोगरा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद दोपहर 2:45 बजे डेडियापाड़ा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस दौरान पीएम मोदी जनजातीय कल्याण योजनाओं के तहत 1 लाख घरों का गृह प्रवेश करेंगे। इसके अलावा, 42 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन और डिब्रूगढ़ असम मेडिकल कॉलेज में एक सक्षमता केंद्र का शुभारंभ करेंगे। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए इंफाल में जनजातीय अनुसंधान संस्थान का भवन भी पीएम मोदी द्वारा उद्घाटित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री 250 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर आदिवासी जिलों में कनेक्टिविटी सुधारने का काम शुरू करेंगे। इसके साथ ही 748 किलोमीटर नई सड़कें और 14 बहु-विपणन केंद्रों की आधारशिला रखेंगे। इसके अतिरिक्त 2,320 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 50 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की भी आधारशिला रखी जाएगी।
सूरत में पीएम मोदी निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करेंगे और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। यह 508 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर अहमदाबाद, वडोदरा, भरूच, सूरत, ठाणे और मुंबई समेत प्रमुख शहरों को जोड़ता है।
केंद्र सरकार ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री 19 नवंबर को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक देश के 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को इस योजना के तहत 3.70 लाख करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.