उपचार के बहाने यौन उत्पीड़न, रामकुमार बिंदल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोलन। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के बड़े भाई रामकुमार बिंदल को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता को कोर्ट में पेश कर उसका बयान दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर रही है।
एसपी ने बताया कि पीड़िता ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने कहा कि वह लंबे समय से बीमारी से ग्रसित है और उसका उपचार वैज्ञानिक तरीके से किया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद 7 अक्टूबर को वह सोलन के ओल्ड बस स्टैंड के पास वैद के पास गई थी।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसकी जानकारी लेने के बाद उसे जांच के लिए बैठा लिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के हाथ पकड़कर नसें दबाना शुरू कर दी और यौन संबंधी सवाल करने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी बीमारी के बारे में पूरी जानकारी दी, जिस पर आरोपी ने आश्वासन दिया कि उसे 100% ठीक कर देगा और संबंधित बुक भी दिखाई। इसके बाद आरोपी ने जांच के बहाने निजी अंगों को छूने की कोशिश की, जिसे पीड़िता ने मना किया।
पीड़िता ने आगे बताया कि उसने धक्का देकर बाहर निकलकर महिला थाना सोलन पहुंचकर मामला दर्ज कराया। उसका बयान कोर्ट में भी दर्ज किया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण एसएफएसएल जुन्गा की टीम ने किया और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण भी किया गया।
एसपी गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी रामकुमार बिंदल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.