पुंछ: बर्फ में फंसे तीन युवकों का जवानों ने किया शानदार रेस्क्यू

पुंछ: कश्मीर से पुंछ को जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर रविवार शाम भारी बर्फबारी के बीच इंसानियत और बहादुरी का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। पीर की गली के पास फंसे तीन लोगों को पुंछ प्रशासन, सुरनकोट पुलिस और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की संयुक्त टीम ने साझा रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए सुरक्षित बचा लिया।
घटना के अनुसार, रविवार देर शाम कश्मीर से पुंछ की ओर जा रही एक कार नीलिना टॉप क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंस गई थी। शून्य से नीचे तापमान और लगातार गिरती बर्फ के बीच कार में सवार तीनों लोग असहाय हो गए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल से जिला विकास उपायुक्त को वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगाई। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया।
साहसिक बचाव अभियान
रात के अंधेरे और भारी बर्फबारी के बावजूद बीआरओ की 79 आरसीसी और सुरनकोट पुलिस की टीम तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। बर्फ हटाने वाली मशीनों की मदद से बचाव दल ने फिसलन और कम दृश्यता के बीच रास्ता बनाकर पीड़ितों तक पहुंचा।
समय रहते बचाई गई जानें
घंटों की मेहनत के बाद तीनों फंसे हुए लोगों को सुरक्षित ढूंढकर सुरनकोट पहुंचाया गया। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि यदि बचाव में थोड़ी भी देरी होती, तो कड़ाके की ठंड और लगातार बर्फबारी उनकी जान के लिए खतरा बन सकती थी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और बीआरओ के इस साहसिक प्रयास की जमकर सराहना की। प्रशासन और सुरक्षा बलों की तत्परता ने यह साबित कर दिया कि वे सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ आम जनमानस के संकट में भी सबसे बड़े मददगार हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.