शरद पवार से मिलने अस्पताल पहुंचे प्रफुल्ल पटेल, महाराष्ट्र की सियासत में बढ़ी हलचल

HIGHLIGHTS
- एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को शरद पवार से अस्पताल में मुलाकात की।
- शरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं।
- सांस और छाती में संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना।
मुलाकात के बाद पटेल ने बताया कि शरद पवार की स्थिति स्थिर है। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद उन्हें एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। हालांकि, इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
दरअसल, प्रफुल्ल पटेल उन एनसीपी नेताओं में गिने जाते हैं, जिन्हें कथित तौर पर पार्टी प्रमुख सुनेत्रा पवार के नेतृत्व से असंतुष्ट बताया जा रहा है। ऐसे में पार्टी के भीतर जारी खींचतान के बीच पटेल की शरद पवार से मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है।
अस्पताल में भर्ती हैं शरद पवार
शरद पवार को सांस लेने में परेशानी और छाती में संक्रमण की शिकायत के बाद बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी दी गई थी।
गुरुवार को अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने जानकारी दी कि शरद पवार की हालत स्थिर है और उनका उपचार जारी है।
डॉ. समदानी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि शरद पवार को बुधवार रात सांस और छाती में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें खांसी और संक्रमण की शिकायत थी, जो ब्रोंकाइटिस जैसी समस्या हो सकती है।
डॉक्टर ने बताया कि उनका इलाज जारी है और फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बनी हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.