मुंबई के नालासोपारा में सात मंजिला इमारत की लिफ्ट गिरी, 8 लोग गंभीर घायल

HIGHLIGHTS
- लिफ्ट में सवार सभी आठ लोग पांचवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर जा रहे थे।
- तेज आवाज सुनकर इमारत के अन्य निवासी मौके पर पहुंचे।
- लोगों ने मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर घायलों को बाहर निकाला।
मुंबई। मुंबई के नालासोपारा में शनिवार दोपहर एक सात मंजिला इमारत में लिफ्ट अचानक तेज रफ्तार से नीचे आ गिरी। इस हादसे में लिफ्ट में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद इमारत में रहने वाले अन्य लोगों ने काफी मशक्कत करके लिफ्ट का दरवाजा खोला और अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलने पर नालासोपारा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पांचवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर की ओर जा रही थी लिफ्ट
यह हादसा नालासोपारा के पाटनकर पार्क स्थित 'धनंजय एवेन्यू' बिल्डिंग में हुआ। इमारत के निवासियों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आठ लोग लिफ्ट में सवार होकर पांचवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक तेज गति से नीचे गिर गई।
लिफ्ट गिरने की तेज आवाज सुनकर इमारत के अन्य निवासी वहां पहुंचे। उन्होंने काफी प्रयास के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया।
तीन साल पुरानी है इमारत
धनंजय एवेन्यू का निर्माण एक पुरानी इमारत का पुनर्विकास करके किया गया था। इसे साई किरण कंपनी के डेवलपर्स धनंजय राउत और राजीव कोटला ने तैयार किया था। इस इमारत को बने करीब तीन साल हो चुके हैं, जबकि इसकी हाउसिंग सोसायटी का गठन लगभग ढाई साल पहले हुआ था।
हाउसिंग सोसायटी के चेयरमैन समीर धोंडे ने बताया, 'सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने लिफ्ट में स्प्रिंग मैकेनिज्म (स्प्रिंग वाली व्यवस्था) लगवाई थी।'
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.