प्रयागराज: एसआरएन अस्पताल विवाद के बाद सिविल लाइंस में हिंसा, एसीपी घायल

HIGHLIGHTS
- प्रयागराज: एसआरएन अस्पताल में वकीलों और डॉक्टरों के बीच हुए विवाद के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
- सिविल लाइंस क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम के दौरान हालात उस समय बेकाबू हो गए जब वकीलों और राजकीय मुद्रणालय (गवर्नमेंट प्रेस) के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई।
- दोनों पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी में अफरातफरी मच गई और एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल घायल हो गए।
- जानकारी के अनुसार, एसआरएन अस्पताल में हुई घटना के विरोध में वकीलों ने पूरे शहर में प्रदर्शन किया और आरोपी डॉक्टर की गिरफ्ता…
प्रयागराज: एसआरएन अस्पताल में वकीलों और डॉक्टरों के बीच हुए विवाद के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सिविल लाइंस क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम के दौरान हालात उस समय बेकाबू हो गए जब वकीलों और राजकीय मुद्रणालय (गवर्नमेंट प्रेस) के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी में अफरातफरी मच गई और एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, एसआरएन अस्पताल में हुई घटना के विरोध में वकीलों ने पूरे शहर में प्रदर्शन किया और आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बड़ी संख्या में वकीलों ने सिविल लाइंस के एकलव्य चौराहे के पास सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
इसी दौरान गवर्नमेंट प्रेस का एक कर्मचारी बैरिकेडिंग पार करने लगा, जिस पर वकीलों से उसकी बहस हो गई। मामला बढ़ने पर गवर्नमेंट प्रेस के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में तीखी झड़प शुरू हो गई।
तनाव बढ़ने के बाद दोनों ओर से पथराव हुआ, जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
इसी दौरान पथराव की चपेट में आने से एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल घायल हो गए और उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया।
हिंसा के दौरान गवर्नमेंट प्रेस गेट के बाहर खड़ी एक वैगनआर कार के शीशे टूट गए, जबकि कार्यालय के गेट और आसपास रखे फूलों के गमलों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, लेकिन वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.