बजट वाले दिन कीमती धातुओं में बड़ी टूट, सोना-चांदी बुरी तरह फिसले

केंद्रीय बजट के दिन कमोडिटी बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना करीब 5 फीसदी टूटकर 1,42,000 रुपये के आसपास पहुंच गया, जबकि चांदी में 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई और भाव घटकर लगभग 2.69 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गया।
रविवार को बजट से पहले ही वायदा बाजार में दबाव बनना शुरू हो गया था। निवेशकों की बिकवाली के कारण सोने-चांदी के दामों में करीब 9 फीसदी तक की कमजोरी आ गई। इससे पहले भी पिछले सप्ताह दोनों धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे बाजार में पहले से ही नकारात्मक माहौल बना हुआ था।
चांदी में उतार-चढ़ाव ने चौंकाया
बीते सप्ताह चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया। एक दिन पहले ही चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर छुआ था, लेकिन अगले ही दिन इसमें जोरदार गिरावट आ गई। बजट से पहले इस गिरावट ने और रफ्तार पकड़ ली और चांदी के भाव करीब 9 फीसदी टूटकर लगभग 2.65 लाख रुपये प्रति किलो तक फिसल गए।
सोने की चमक भी फीकी पड़ी
सोने की कीमतों में भी बड़ा झटका लगा। हाल ही में 10 ग्राम सोना 1.93 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था, लेकिन उसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। बजट वाले दिन ट्रेडिंग शुरू होते ही बिकवाली तेज हो गई और सोना करीब 8 से 9 फीसदी तक लुढ़क गया, जिससे इसके दाम 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गए।
क्यों टूटी कीमतें?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बजट को लेकर बनी अनिश्चितता, वैश्विक संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ गया। रविवार को बजट पेश होने के चलते कमोडिटी बाजार खुले रहने से बिकवाली और तेज हो गई, जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.