राष्ट्रपति मुर्मू ने मथुरा में लेजर शो और श्रीराधाकृष्ण के दिव्य विग्रह के किए दर्शन

मथुरा/वृंदावन। नवसंवत्सर के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में आगमन हुआ। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह कार द्वारा वृंदावन के रेडिसन होटल पहुँचीं। होटल में दस मिनट विश्राम करने के बाद उन्होंने अपने परिवार और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ प्रेम मंदिर का रुख किया।
राष्ट्रपति ने मंदिर में आयोजित लेजर शो का अवलोकन किया और इसकी भव्यता की सराहना करते हुए कहा, “यह तो बहुत ही सुंदर है।” इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
मंदिर परिसर में स्वागत और दर्शन
राष्ट्रपति का आगमन भोग घर प्रवेश द्वार से हुआ, जहां मंदिर प्रबंधन के अजय बाबा, दीपक भरेजा, सी गुरुराज राव और डॉ. सुपर्णा राव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति गर्भगृह पहुँचीं और श्रीराधाकृष्ण के दिव्य युगल विग्रह के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
तीन दिवसीय मथुरा प्रवास
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह तीन दिवसीय प्रवास है। बुधवार शाम को उनका हेलीकॉप्टर सैन्य क्षेत्र स्थित हैलीपेड पर उतरा। उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, लेफ्टिनेंट जनरल वी. हरिहरन, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ और मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने किया। इसके बाद उनका काफिला वृंदावन के लिए रवाना हुआ।
इस्कॉन और प्रेम मंदिर में दर्शन
होटल में विश्राम के बाद राष्ट्रपति ने इस्कॉन मंदिर का दौरा किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान के दर्शन किए। देर शाम उन्होंने प्रेम मंदिर में जाकर आराध्य की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। पुलिस ने मार्गों पर रूट डायवर्जन किया, जिससे राहगीरों को कुछ समय के लिए परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने व्यवस्था संभाली।
आगामी कार्यक्रम
राष्ट्रपति मथुरा प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी:
-
शुक्रवार को संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात।
-
नीम करौरी आश्रम में दर्शन।
-
वात्सल्य ग्राम गुरुकुलम में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी।
-
रामकिशन मिशन सेवाश्रम अस्पताल में अत्याधुनिक तीन मंजिला ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का लोकार्पण।
-
शनिवार को गोवर्धन में गोल्फ कार्ट से गिरिराज महाराज की परिक्रमा और दानघाटी मंदिर में दर्शन। इसके बाद राष्ट्रपति सीधे वापसी के लिए रवाना होंगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.