प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी ने किया HCL-फॉक्सकॉन OSAT प्लांट का उद्घाटन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक क्षेत्र (YEIDA) में इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड (HCL और फॉक्सकॉन का संयुक्त उद्यम) का सेमीकंडक्टर OSAT संयंत्र आज औपचारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। यह उत्तर भारत की पहली प्रमुख चिप निर्माण यूनिट होगी, जिसमें लगभग 3,706 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया और संबोधन किया। मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित रहे। यह परियोजना भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी का बयान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यूपी का जेवर क्षेत्र अब देश और दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक्स हब के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पहले असुरक्षा और अपराध की स्थिति थी, लेकिन आज यह निवेश और तकनीकी विकास का केंद्र बन गया है।
सीएम ने HCL और फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह परियोजना मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को मजबूत करेगी और प्रदेश को निवेशकों के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन बनाएगी। उन्होंने कहा कि AI समिट में दुनिया भर के 110 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और यह दिखाता है कि भारत तकनीकी क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब चिप्स और सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि देश में प्रोसेसिंग पावर, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों पर बड़े निवेश हो रहे हैं और उत्तर प्रदेश इसका नया तकनीकी केंद्र बनेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में अपनी यात्रा भले ही देर से शुरू की हो, लेकिन अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दशक में भारत की तकनीकी क्षमताएं दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश तभी विकसित बनेगा जब जरूरी चिप्स और तकनीकी संसाधन भारत में ही तैयार होंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.