पंजाब सीएम भगवंत मान की फिर बिगड़ी तबीयत, मोहाली में भर्ती

मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत सोमवार शाम अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में फिर से भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, मोगा में एक राजनीतिक रैली में शामिल होने के बाद सीएम मान जब मोहाली पहुंचे तो उन्हें सांस लेने में परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद रात करीब 8 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री को केवल कुछ घंटों पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। रविवार को भी उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। संगरूर के धुरी में कार्यक्रम के दौरान उनके ब्लड प्रेशर में अचानक वृद्धि देखी गई थी, जिसे देखते हुए उन्हें एहतियातन मोहाली अस्पताल लाया गया था।
अस्पताल के स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि सीएम मान नियमित जांच और परीक्षण के लिए लाए गए थे। सभी आवश्यक परीक्षणों में उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है। अत्यधिक थकान और कमजोरी की शिकायत के चलते उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने अतिरिक्त जांच की भी सिफारिश की थी, जिसे अब पूरा किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.